बांका, मई 29 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में गुरुवार को तेज धूप और उमस के बावजूद मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहा। सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि, दोपहर के समय धूप की तपिश ने लोगों को परेशान जरूर किया, लेकिन बीच-बीच में चल रही हवा के कारण मौसम संतुलित बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- धूप की तपिश के बावजूद सुहावना रहा मौसममौसम की स्थिति वहीं करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। जिससे जिले में आर्द्रता का स्तर बढ़कर 62 प्रतिशत तक पहुंच गया, जिसके कारण लोगों को हल्का उमस का एहसास भी हुआ। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही सामान्य रह...