उरई, अप्रैल 29 -- उरई। संवाददाता भीषण गर्मी के साथ लू का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दो सप्ताह से हाल यह है कि हर रोज की तीखी धूप से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। ऐसा कोई दिन बाकी नहीं जाता, जब इंसान के साथ बेजुबान परेशान न होते हो। वहीं, कामकाजों पर असर पड़ने लगा है। रोडवेज बसों व टे्रनों से सफर करने वालों की हालत खराब है। गंतव्य पहुंचने से पहले ही लोग बुरी तरह से तप जाते हैं। मौसम वैज्ञानिक की मानें तो अधिकतम तापमान पिछले दो दिनों से 43 पर स्थिर रहा।बुधवार को भी मौसम के तेवर तीखे रहे। यह भी पढ़ें- भरी दुपहरी आकाश से बरसी आग, सन्नाटे में रहे बाजार सुबह आठ बजे से ही शहर गर्माहट की चपेट में रहा। इससे लोगों की हालत खराब रही। दोपहर जैसे ही घड़ी में बारह बजे, तपन और तेज हो गई। परेशानी उस समय और बढ़ गई, जब सूर्य की किरणों ने रौद्र रु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.