धूप की चमक से बढ़ी उमस, 38 डिग्री जैसी गर्मी का अहसास
भागलपुर, अक्टूबर 5 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में रविवार का मौसम शुष्क व गर्म रहा। आसमान अधिकांश समय साफ रहा। कुछ समय के लिए आसमान में हल्के बादल छाए रहे। अक्टूबर माह की शुरुआत होने के बावजूद दोपहर में धूप की चमक से उमस बढ़ रही है। दिन का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री रहा, जबकि लोगों को दोपहर में 38 डिग्री जैसी गर्मी का अहसास हुआ। वहीं सुबह के समय न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 05-06 अक्टूबर के दौरान पूर्व बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल रहेंगे। वहीं मौसम प्रायः शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।पूर्व बिहार में मानसून अबतक एक्टिवइस समय मानसून के वापस लौटने की प्रक्रिया तेज हो गई है। बिहार के आधे हिस्से में मानसून लौट चुका है। वहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.