हरिद्वार, नवम्बर 17 -- धर्मनगरी में सोमवार को दिन में धूप की चमक फीकी रही। जिससे दिन में ठंड का अहसास बना रहा। बावजूद इसके बढ़ती ठंड के बीच लोग कई स्थानों पर धूप तापते नजर आए। सुबह और शाम के समय भी बढ़ती ठंड लोगों को परेशान कर रही है। वहीं ठंड बढ़ने के साथ तापमान लुढ़क रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड हुई। सोमवार को आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार धर्मनगरी में अधिकतम तापमान 25.5 और न्यूनतम 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रविवार को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। सोमवार को तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ गई। सुबह के समय ठंड के कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कतें उठानी पड़ी। कामगार ठंड में ठिठुरते हुए कार्यस्थलों तक पहुंच रहे है। शाम को भी बढ़ती ठंड लोगों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.