रांची, मई 13 -- सोनाहातू,प्रतिनिधि। प्रखंड के हेसाडीह पंचायत स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय सावडीह में बच्चे आज भी पेड़ के नीचे पढ़ाई करने को मजबूर हैं। विद्यालय भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है, जिससे बच्चों की पढ़ाई खतरे के बीच संचालित हो रही है। गर्मी, बारिश और आंधी के बीच नौनिहाल खुले आसमान के नीचे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विद्यालय में पहली से आठवीं कक्षा तक 130 बच्चे नामांकित हैं। यहां चार सरकारी शिक्षक और एक सहायक आचार्य पदस्थापित हैं। विद्यालय का एकमात्र कमरा कार्यालय और मध्याह्न भोजन सामग्री रखने के लिए उपयोग में लाया जा रहा है। बरामदे में सीमित बच्चों को बैठाया जाता है, जबकि बाकी बच्चों की कक्षाएं बरगद के पेड़ के नीचे लगती हैं। बारिश शुरू होते ही स्कूल में छुट्टी करनी पड़ती है। प्रधानाध्यापक बलराम महतो ने बताया कि वर्ष 2025 से विद्या...