फतेहपुर, अप्रैल 24 -- फतेहपुर। जलन, लालिमा, खुजली और संक्रमण की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। खासकर खेतों में काम करने वाले किसान और मजदूर इससे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। कटाई और मड़ाई के दौरान उड़ने वाली धूल, भूसा और तेज धूप आंखों पर सीधा असर डाल रहे हैं। इससे एलर्जी, कंजक्टिवाइटिस और ड्राई आई जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। नेत्र अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 70 से 80 मरीज आंखों के पहुंच रहे हैं, जो सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक हैं। सामान्य दिनों में यहां मरीजों की संख्या घट कर 40 से 45 तक हो जाती है। नेत्र विशेषज्ञ डा. अभिनव का कहना है कि इस मौसम में सावधानी बेहद जरूरी है। खेतों में काम करते समय चश्मा या कपड़ा बांधकर आंखों को ढकना चाहिए। धूल लगने पर आंखों को रगड़ने से बचें और साफ पानी से धोएं। समस्या बढ़ने पर तुरंत डाक...