नई दिल्ली, दिसम्बर 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में बुधवार को दिनभर खिली धूप और हवा की गति बढ़ने से प्रदूषण के स्तर में हल्का सुधार हुआ। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण विभाग के मुताबिक, दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक अब भी बेहद खराब श्रेणी में है। हालांकि, एक दिन पहले की तुलना में सूचकांक में 30 अंक का सुधार हुआ है। अगले तीन-चार दिनों के दौरान दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में ही रहने के आसार हैं। दिल्ली के लोगों को लगभग डेढ़ महीने से प्रदूषित हवा में सांस लेना पड़ रहा है। अच्छे मानसून के चलते जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर में वायु गुणवत्ता का स्तर सामान्य से बेहतर रहा था। मानसून के विदा होने के साथ ही हवा में प्रदूषक कणों का स्तर बढ़ने लगा और 14 अक्तूबर को हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई। इसके बाद से लगातार दिल्ली के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.