सीतामढ़ी, अप्रैल 26 -- शिवहर। जिले में शनिवार को तेज धूप और झुलसाती पछुआ हवा के कारण लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन चढ़ने के साथ ही सूरज की तपिश इतनी तेज हो गई कि सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया। 25 किमी की रफ्तार से चली पछुआ हवा बदन जलाती रही। दोपहर के समय स्थिति और भी मम्भीर हो गई, जब तेज गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया। जरूरी काम से निकलने वाले लोग भी सिर ढंक कर और पानी की बोतल साथ लेकर निकलते दिखे। यह भी पढ़ें- गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग झुलसे, तापमान 40 डिग्री के पार गर्मी का असर सबसे ज्यादा किसानों पर देखने को मिल रहा है। इस समय जिले में गेहूं की कटनी और दवनी का कार्य जोरों पर है, ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.