लखनऊ, अप्रैल 24 -- दोपहर में हवा की गति कम होने की वजह से तपिश बढ़ने लगी है। शुक्रवार को राजधानी का तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक 42.5 दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 22.6 रहा। मौसम विभाग ने लखनऊ समेत कई जिलों के लिए शनिवार को प्रचंड गर्मी का यलो अलर्ट जारी किया है। यानी हीट वेव की स्थिति रह सकती है। अमौसी स्थित आईएमडी लखनऊ के अनुसार दोपहर में चलने वाली हवा धीमी हो गई हैं और धूप तेज है, जिससे तापमान बढ़ रहा है। महाराष्ट्र की तरफ से आ रही गर्म हवाओं के कारण 27 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप बना रहेगा। यह भी पढ़ें- सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन, पारा 42 तक पहुंचा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में रात में भी गर्मी महसूस होगी। लखनऊ में भी 25 और 26 अप्रैल को लू की स्थिति रहने का पूर्वानुमान है। आज सुबह से ही धूप की तल्खी ज्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.