बस्ती, जून 15 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में सोमवार को मौसम का मिजाज मिला-जुला रहा। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। दिन चढ़ने के साथ तापमान में बढ़ोत्तरी हुई और उमस ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। आसमान में बीच-बीच में बादलों की आवाजाही के कारण धूप-छांव की स्थिति बनी रही, लेकिन इससे गर्मी से कोई विशेष राहत नहीं मिल सकी। सोमवार को अधिकतम 39 और 28 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज रिकार्ड किया गया। दोपहर के समय सड़कों पर निकलने वाले लोग तेज धूप और उमस से बेहाल नजर आए। बाजारों, चौराहों और प्रमुख स्थानों पर लोगों ने छांव की तलाश की। यह भी पढ़ें- गर्मी से लोग बेहाल, सड़कें सूनीं और बाजार वीरान गर्म हवाओं और उमस भरे वातावरण के चलते राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोग सिर पर गमछा, टोपी और छाता लग...