धूप-उमस के बीच राहत को तरसे लोग
उन्नाव, जून 18 -- उन्नाव। मुख्यमंत्री की जनसभा में प्रचंड धूप और उमस के बावजूद पांडाल में चार हजार से अधिक लोग जुटे रहे। भारी भीड़ के बीच पंखों की कमी और पेयजल की अपर्याप्त व्यवस्था ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। कई लोग पसीने से तरबतर होकर टैंकरों पर पानी पीते नजर आए, जबकि कुछ ने सिर पर गमछा बांधकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश की। भौनीखेड़ा स्थित मैदान में सुबह से ही विधायक और स्थानीय नेता मुख्यमंत्री की जनसभा की तैयारियों में जुटे थे। मुख्यमंत्री को देखने और सुनने के लिए सुबह से ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा, जिससे पांडाल खचाखच भर गया। हालांकि, स्थानीय प्रशासन की ओर से लगाए गए पंखे सीमित संख्या में थे, जिसके कारण लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बताया कि कई पंखे धीमी गति से चल रहे थे, जबकि कुछ पूरे समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.