धूप-उमस के दोहरे वार से बेहाल सहारनपुर
सहारनपुर, जून 10 -- सहारनपुर, संवाददाता। जिले में भीषण गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। धूप और उमस के दोहरे वार ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। एक सप्ताह के भीतर तापमान में 14 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज होने के बाद लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। मंगलवार को न्यूतनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस होने के चलते हालात ऐसे रहे कि दोपहर के समय लोग घरों में कैद होने को मजबूर नजर आए। मंगलवार सुबह से ही सूरज के तेवर तल्ख रहे। दिन चढ़ने के साथ तपिश बढ़ती चली गई और दोपहर तक हालात मुश्किल हो गए। यह भी पढ़ें- पारा 41 डिग्री पहुंचा, सूनी पड़ी सड़कें और बाजार तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में आवाजाही कम दिखाई दी। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। सबसे अधिक परेशानी दोपह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.