चम्पावत, मार्च 31 -- धूनाघाट-रीठासाहिब सड़क में शीघ्र डामर होगा। इसके लिए शासन ने 1.61 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। सड़क बनने से ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। चम्पावत विधान सभा के धूनाघाट-भिंगराड़ा-रीठासाहिब मोटर मार्ग से स्वामी अवधेशानन्द पब्लिक स्कूल तक सड़क में डामर और सुधारीकरण किया जाएगा। करीब तीन किमी लंबे मार्ग के सुधार से स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों और श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि परियोजना के लिए चालू वित्तीय वर्ष में प्रारंभिक धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है। संबंधित अधिशासी अभियंता को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने को कहा है। बताया कि निर्माण कार्य में तकनीकी मानकों और डंपिंग जोन से संबंधित प्रावधानों का पालन कराया जाएगा।--

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...