मऊ, जनवरी 31 -- मऊ, संवाददाता। नगर क्षेत्र के डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम के सामने कृष्ण बिहार कालोनी के पास बिजली आपूर्ति के लिए स्थापित ट्रांसफार्मर में शनिवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने से ट्रांसफार्मर धूं-धूं करके जल उठा और बिजली आपूर्ति ठप हो गई। काफी मशक्कत के बाद शाम को ट्राली ट्रांसफार्मर जलाने के बाद किसी तरह से बिजली आपूर्ति बहाल किया गया। इस दौरान बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर क्षेत्र का कृष्ण बिहार कालोनी काफी घनी आबादी वाला मुहल्ला है। सुबह लगभग साढ़े नौ बजे अचानक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग लगने से ट्रांसफार्मर धूं-धूं करके जल उठा। ट्रांसफार्मर जलने के कारण मुहल्ले की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। स्थानीय क्षेत्र के निवासी विजय प्रकाश सिंह, अजय कुमार साहू, धनंजय मिश्रा, चंद्रप्रकाश...