धुसमुरी विशनपुर में अवैध शराब भट्टी किया नष्ट
खगडि़या, जून 7 -- खगड़िया, नगर संवाददाता गंगौर थाना क्षेत्र के घुसमुरी विशनपुर बस बिट्टी में अवैध शराब भट्टी का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए नष्ट किया है। थानाध्यक्ष श्याम सुंदर पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब भट्टी को विनष्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मौका का फायदा उठाकर कारोबारी भागने में सफल रहा। वहीं कारोबारी केनाम का सत्यापन किया जा रहा है। नाम का सत्यापन होते ही कारोबारी को गिरफ्तार किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.