उरई, जनवरी 13 -- आटा। डकोर ब्लॉक के धुविया तालाब के पास बना सार्वजनिक पार्क इन दिनों बदहाली का शिकार हो गया है। लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए पार्क में व्यायाम के लिए कई उपकरण तो लगाए गए, लेकिन नियमित साफ-सफाई न होने से पार्क की हालत खराब होती जा रही है। चारों ओर फैली गंदगी, झाड़ियां और कूड़े के ढेर लोगों को यहां आने से रोक रहे हैं।सुबह-शाम टहलने और योग करने आने वाले लोगों का कहना है कि पहले पार्क में अच्छी-खासीचहल-पहल रहती थी, लेकिन अब दुर्गंध और गंदगी के कारण लोग आना छोड़ चुके हैं। बच्चों और बुजुर्गों के लिए बनाया गया यह पार्क अब असुरक्षित नजर आने लगा है। बारिश के बाद तालाब के किनारे जलभराव होने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने पंचायत से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.