चक्रधरपुर, अप्रैल 21 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर के पुराना बस्ती में आयोजित 16 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का सोमवार को समापन हो गया। इस अवसर पर पारंपरिक अबीर गुलाल और कुंज विसर्जन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कीर्तन मंडलियों के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया। श्रद्धालु कीर्तन करते हुए पूरे वार्ड का भ्रमण करते रहे और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर उत्सव का आनंद लिया। यह धार्मिक आयोजन 18 अप्रैल से शुरू हुआ था, जो लगातार 16 प्रहर तक चलने के बाद सोमवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की प्रसिद्ध कीर्तन मंडलियों ने अपनी प्रस्तुति दी। इनमें बाबा लोकनाथ कीर्तन संप्रदाय (मानुष मुदिया, पूर्वी सिंहभूम), कांचन दास संकीर्तन संप्रदाय (जयपुर, पुरुलिया), दुर्गादास गोस्वामी कीर्तन समिति (बेगुन कुदर, पुरुलिया), आनं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.