पाकुड़, अप्रैल 6 -- तांतीपाड़ा स्थित श्री राधा गोविंद मंदिर परिसर में आयोजित पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान और 24 प्रहर व्यापी अखंड हरिनाम संकीर्तन सोमवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हो गया। समापन के अवसर पर आयोजित धुलोट खेला में श्रद्धालु भक्ति के रंग में सराबोर नजर आए। इस धार्मिक आयोजन में पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले से आई प्रसिद्ध कीर्तन मंडली के कलाकारों-ठाकुर दास मंडल, वासुदेव मंडल, परेश दास, बिपलब मंडल, शिसिर दास और वापी मंडल ने अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। हरे राम-हरे कृष्ण के महामंत्र के जाप से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि 02 अप्रैल से शुरू हुए इस अनुष्ठान के अंतिम दिन महाप्रभु को विशेष भोग अर्पित करने के बाद भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.