धुलाट के साथ 24 पहर हरिनाम संकीर्तन का समापन
जामताड़ा, मई 11 -- नारायणपुर प्रखंड के सबनपुर गांव में आयोजित तीन दिवसीय 24 पहर हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम का सोमवार को धुलाट के साथ समापन हो गया। कार्यक्रम के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। बीते रविवार रात्रि दुमका के पालोजोरी से पहुंचे बड़ा दल कीर्तन मंडली की मूल गायिका सविता पाल ने अपने कलाकारों के साथ बांग्ला पाला कीर्तन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कलाकारों ने हरिनाम संकीर्तन के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं गोपियों संग रासलीला का सुंदर वर्णन किया।कीर्तन के दौरान सविता पाल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति से ही मुक्ति का मार्ग प्राप्त होता है। यह भी पढ़ें- धैया में हरिनाम संकीर्तन, रंगदल की प्रस्तुति ने मोहा मन उन्होंने लोगों से हरिनाम संकीर्तन में शामिल होकर भगवान की भक्ति में लीन रहने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.