धुलाई सेंटरों पर हर दिन बर्बाद हो रहा लाखों लीटर पानी
कानपुर, मई 24 -- मूसानगर,संवाददाता। कस्बा के चारो ओर धड़ल्ले से चल रहे धुलाई सेंटर से रोजाना हजारों लीटर पानी की बर्बादी हो रही है। इसके बाद भी जिम्मेदार जानकर अनजान बने बैठे है। कस्बा में रोज ही भारी मात्रा में पानी बर्बाद किया जा रहा है। यहां पीने के पानी से गाड़ियां धोई जाती हैं। वह भी अवैध रूप से घरों में सबमर्सिबल पंप लगा कर गाड़ियां धुलने का काम किया जा रहा है। इसके बावजूद जलकल विभाग के पास इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है। जिम्मेदारों का कहना है कि उन्हें तो पता ही नहीं कि नगर पंचायत में कहीं पर ऐसा हो भी रहा है। अधिकारी पानी की बर्बादी करने वालों पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। पानी की बर्बादी रोकने को बनाया गया कानून हर रोज हजारों लीटर पानी के साथ नालियों में बह जाता है। वाहन धुलाई सेंटरों पर तो रोज पानी की बर्बादी हो रही है,वहीं क़स्बा के गजने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.