बदायूं, मार्च 4 -- जनपद में बुधवार चार मार्च धुलहंडी की होलिका पर्व है। जनपद में होलिका पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण के बीच संपन्न कराये जाने को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस ली है। इसको लेकर डीएम ने आदेश जारी किया है। जिसमें नगर मजिस्ट्रेट एवं सभी एसडीएम संवेदनशील स्थलों पर आवश्यकतानुसार अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती की है। नामित मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया गया है कि होली को लेकर पूरी तरह अलर्ट रहेंगे और परम्परागत तरीके से ही त्योहार मनाया जाये, कोई नई परंपरा न डाली जाये। वहीं ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाये। मंगलवार को एक बार फिर डीएम अवनीश राय ने होली को लेकर सभी मजिस्ट्रेट अफसरों को विशेष दिशा निर्देश दिये हैं। डीएम ने कहा कि असामाजिक तत्वों, हुड़दंग करने वालों एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.