रांची, जून 15 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। धुर्वा क्षेत्र से लापता हुए दो भाई करण, अर्जुन और उनके दोस्त शिवा को लेकर रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर 14 दिन बाद अर्जुन को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया। वहीं, करण व उसके दोस्त शिवा की तलाश जारी है। पुलिस पुरी और इसके आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हालांकि पुलिस जांच में बच्चों के अपहरण की पुष्टि नहीं हुई है। अर्जुन ने पुलिस बताया कि तीनों बिना किसी को सूचना दिए समुंद्र देखने के लिए घर से निकले थे। पुरी पहुंचने के बाद तीनों ने जमकर समुंद्र किनारे और जगन्नाथपुर मंदिर के आसपास सैर-सपाटा किया। जब उनके पैसे खत्म हो गए तो वे भीख मांगकर खाना खाने लगे। पुरी रेलवे स्टेशन पर जब पुलिस को इन पर शक हुआ और रोका गया तो तीनों ने वहां से ...