धुर्वा लाइट हाउस में 4 दिन से जलापूर्ति ठप, 800 परिवार परेशान
रांची, जून 12 -- रांची, वरीय संवाददाता। धुर्वा के लाइट हाउस में पिछले चार दिन से जलापूर्ति ठप होने से करीब 8 हजार आबादी के बीच हाहाकार मचा हुआ है। पानी की आपूर्ति नहीं होने से लाइट हाउस के 1008 फ्लैट्स में रहने वाले लोग परेशान हैं। सात ब्लॉक में बने आठ तल वाले फ्लैट्स में रहने वाले लोग पानी ढोकर ले जाने को विवश हैं। टंकियों तक पंप के माध्यम से पानी पहुंचाने की व्यवस्था के ध्वस्त होने से लोगों के सामने संकट खड़ा हो गया है। सबसे ज्यादा कठिनाई बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ रही है। विभाग कराएगा जांचहटिया जलापूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता आनंद सिंह ने कहा कि लाइट हाउस में जगन्नाथपुर संप से पानी की आपूर्ति होती है। सप्लाई में कोई समस्या नहीं है। लाइट हाउस में जलापूर्ति ठप है, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी।लाइट हाउस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.