रांची, मार्च 7 -- रांची। धुर्वा एसटी स्कूल के समीप रहने वाले धीरज कुमार ने कन्हैया यादव और कृष्णा कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। धीरज का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने उन्हें और उनके भाई के साथ शनिवार को मारपीट की, जिससे उनका भाई जख्मी हो गया। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी के साथ आरोपियों ने अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.