रांची, मार्च 16 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। धुर्वा में सूर्य मंदिर ट्रस्ट एवं भव्य दुर्गा पूजा समिति की ओर से सम्मान समारोह हुआ। समारोह में रांची की नवनिर्वाचित महापौर रोशनी खलखो व वार्ड संख्या 39 की पार्षद शीला देवी सिंह को संगठन के अध्यक्ष समीर सिंह व अन्य ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। नवनिर्वाचित महापौर व वार्ड पार्षद ने आमजन की समस्याओं के समाधान व निगम प्रदत्त सुविधा से लोगों को लाभान्वित करने को लेकर काम करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में शिवाजी सिंह, धर्मेन्द्र मिश्रा, कार्तिक लाल शर्मा, प्रवीण रंजन, संजय सिंह, एसके सिंह, रोहित सिंह, राणा सिंह, हरीश व अन्य शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.