धुर्वा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण
रांची, सितम्बर 6 -- रांची। धुर्वा स्थित राम गोरिया बाबा मंदिर प्रांगण में रविवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। उपस्थित लोगों ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर बाबासाहेब को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, अखिल झारखंड दुसाध महासभा के अध्यक्ष रामचंद्र राम ने कहा कि डॉ. आंबेडकर के विचार समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने सभी से समानता, शिक्षा और एकजुटता के संदेश को अपनाने की अपील की। मौके पर गुप्तेश्वर राम, राजू राम समेत सदस्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- धुर्वा में डॉ अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.