रांची, अप्रैल 28 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी थाना क्षेत्र के धुर्वा डैम में सोमवार रात कूदकर जान देने वाले युवक अमन कुमार कुशवाहा का शव मंगलवार को एनडीआरएफ की टीम ने पानी से बाहर निकाला। धुर्वा आदर्श नगर निवासी अरुण कुमार कुशवाहा के 22 वर्षीय पुत्र अमन कुमार इंटरमीडिएट का छात्र था। उसने सोमवार रात करीब नौ बजे डैम के फाटक के पास कूदकर आत्महत्या कर ली थी। सोमवार रात ही नगड़ी पुलिस ने उसकी स्कूटी और चप्पल डैम किनारे से बरामद कर ली थी, जिसके बाद से ही उसके कूदने की आशंका जताई जा रही थी। सूचना मिलने पर एनडीआरएफ की टीम मंगलवार सुबह करीब 11 बजे धुर्वा डैम पहुंची और करीब एक घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके बाद फाटक के पास से ही युवक का शव बरामद कर पानी से बाहर निकाला गया। पानी से शव निकालने के बाद नगड़ी पुलिस ने मौके पर प्रारंभिक जांच-पड़ताल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.