धुर्वा आम बागान में गाड़ी लगाने पर पड़ोसियों ने जख्मी किया, रुपये व टॉप्स लूट लिए
रांची, अप्रैल 18 -- रांची। प्रमुख संवाददाता विधानसभा थाना क्षेत्र के जेपी मार्केट आम बागान में रहने वाले अयोध्या प्रसाद द्वारा गाड़ी खड़ा करने से पड़ोसियों ने पहले मना किया, इसके बाद लाठी, रॉड व छुरा से वारकर जख्मी कर दिया। हो-हल्ला सुनकर मकान से बीच-बचाव करने निकली अयोध्या प्रसाद की पत्नी अनिता देवी एवं देवर पर भी पड़ोसियों उमाशंकर ठाकुर, नीरज ठाकुर, आकाश, विकास, बंटी, सन्नी, रोहित यादव व अन्य ने हमला किया। इस क्रम में जख्मी अयोध्या प्रसाद की जेब में रखा 25 हजार रुपये निकाल लिया और पत्नी अनिता देवी के कान से सोने का टॉप्स लूट लिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी अयोध्या प्रसाद को इलाज के लिए समीप के अस्पताल में भेजा, जहां से उन्हें रिम्स भेज दिया गया। जहां जख्मी की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया गया कि पिछले बुधवार को शाम में एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.