धुर्वा, कांके और गेतलसूद डैम की जमीन पर अतिक्रमण की रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश
रांची, अगस्त 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची के तीन प्रमुख जल स्रोतों धुर्वा, कांके और गेतलसूद डैम की जमीन पर अतिक्रमण से संबंधित रिपोर्ट राज्य सरकार ने झारखंड हाईकोर्ट में दाखिल कर दी है। जलस्रोतों के संरक्षण को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सरकार को रिपोर्ट की प्रति एमिकस क्यूरी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही एमिकस क्यूरी को रांची डीसी की रिपोर्ट का अध्ययन कर अपना प्रति उत्तर दाखिल करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 17 सितंबर को होगी। इससे पहले हाईकोर्ट ने रांची के उपायुक्त को विस्तृत शपथपत्र दाखिल करने का निर्देश दिया था। यह भी पढ़ें- रांची के आसपास अवैध क्रशर की जांच का हाईकोर्ट ने दिया आदेश कोर्ट ने तीनों डैम परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित जमीन का सटीक विवरण और नक्शा मांगा था। इसके साथ ही अधिग्रहित जम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.