धुरैता चौक पर स्वच्छता अभियान चलाया
गिरडीह, अक्टूबर 2 -- रेम्बा, प्रतिनिधि। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के तहत शुक्रवार को गिरिडीह जिला के जमुआ प्रखंड अंतर्गत शुक्रवार धुरैता चौक पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्थानीय मुखिया सह मुखिया संघ के जमुआ प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने चौक परिसर तथा आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महात्मा गांधी के स्वच्छता एवं जनसेवा के संदेश को याद करते हुए स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए सामूहिक सहभागिता का आह्वान किया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Gangapar News: गांधी-शास्त्री जयंती पर औता में चला स्वच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.