भागलपुर, मार्च 3 -- परंपरागत धुरखेल के साथ दो दिवसीय रंगों का त्योहार होली की शुरुआत सोमवार से हो गई। धुरखेल के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों के दर्जनों गांवों के लोगों ने धूल, मिट्टी एवं कीचड़ से होली खेली। इस दौरान लोगों ने जमकर एक-दूसरे को धूल-मिट्टी लगाई। धुरखेल को लेकर युवाओं एवं बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। सोमवार को कीचड़ की होली यानी धुरखेल खेलकर थक चुके बड़े-बुजुर्गों और बच्चों को अब रंगों की होली की प्रतीक्षा है। जानकारों के अनुसार, मंगलवार को चंद्र ग्रहण होने के कारण रंगों का त्योहार होली बुधवार को मनाया जाएगा। लोगों ने इसकी भरपूर तैयारियां भी कर रखी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...