धुरकी में लगेगा प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस शिविर
गढ़वा, जून 24 -- धुरकी, प्रतिनिधि। वाहन चालकों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में होने वाली परेशानी को दूर करने और अधिक से अधिक लोगों को वैध ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 11 जुलाई को प्रखंड मुख्यालय में प्रखंडस्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस निर्माण शिविर का आयोजन किया जाएगा। उक्त संबंध में जिला परिवहन विभाग की ओर से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। जिला परिवहन विभाग के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले शिविर में नए ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन, लर्निंग लाइसेंस और अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं का निष्पादन किया जाएगा। विभाग का उद्देश्य ग्रामीण और दूर-दराज क्षेत्रों के लोगों को प्रखंडस्तर पर ही सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें लाइसेंस बनवाने के लिए जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। यह भी पढ़ें- रिन्यूअल खत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.