प्रयागराज, मार्च 18 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सिनेमा के दीवानों को जल्द मानसरोवर सिनेमाघर नए कलेवर में दिखाई देगा। 22 मार्च से पूर्ण रूप से वातानुकुलित यह सिनेमाघर खोल दिया जाएगा और पहले दिन धुरंधर-2 का प्रदर्शन होगा। इस सिनेमाघर में कई बदलाव किए गए हैं, जिससे हाल में जाने पर अलग ही अनुभूति होगी। इसके साथ ही तेलियरगंज का अवतार टॉकीज भी 15 दिनों के अंदर खोलने की तैयारी चल रही है। इसे भी पूर्ण रूप से वातानुकूलित रखा जाएगा।दोनों ही सिनेमाघरों को आधुनिक बनाया जाएगा। जिसमें पुशबैक वाली सीटें होंगी और टॉयलेट व कैंटीन को काफी अच्छा कर दिया गया है। जिससे यहां पहुंचने पर मल्टीप्लेक्स वाली अनुभूति होगी। यहां की स्क्रीन को बदल दिया गया है। पहले वाली पुराने जमाने की प्रोजेक्टर वाली स्क्रीन को अब यूफओ स्क्रीन लगा दिया गया है। जिससे यहां पर डिजिट...