नई दिल्ली, जनवरी 21 -- धुरंधर 2 की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आ रही है, इससे जुड़ी खबरें सुर्खियों में हैं। फिल्म की कास्ट क्या होगी, इस पर मेकर्स ने चुप्पी साध रखी हैं। हालांकि कैमियो को लेकर कई तरह की खबरें आ रही हैं। फ्लैश बैक में अक्षय खन्ना के होने के बाद अब विकी कौशल का स्पेशल रोल होने के चर्चे हैं। बताया जा रहा है कि विकी कौशल उरी के मेजर विहान शेरगिल के कैरेक्टर में होंगे और उनके हिस्से कुछ ऐक्शन सीन्स भी आए हैं।क्या वाकई है उरी से कनेक्शन? धुरंधर के पहले पार्ट के एंड क्रेडिट वाले टीजर में रणवीर सिंह का नाम जसकीरत सिंह रांगी दिखाया गया तब से ही लोग इसका उरी कनेक्शन निकाल रहे हैं। उरी के एक सीन में कीर्ति कुल्हारी ने विकी कौशल से अपने पति का नाम जसकीरत रांगी बताया था। अब चर्चा है कि विकी कौशल मेजर विहान शेरगिल के रोल में धुरंधर 2 में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.