नई दिल्ली, मार्च 21 -- रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस दे रही है। जो लोग भी फिल्म को देखकर आ चुके हैं, वो फिल्म की चर्चा करते नहीं थक रहे हैं।अगर आपने भी फिल्म देख ली है तो आप रणवीर सिंह के किरदार हमजा अली और सारा अर्जुन के किरदार यलीना का महल जैसा घर याद ही होगा। अगर आप सोच रहे हैं को वो घर कोई सेट है, तो आप गलत है। फिल्म में जिस बंगले को पाकिस्तान में दिखाया गया है, वो असल में पंजाब के अमृतसर में है।धुरंधर 2 में दिखाया बंगला पंजाब में है 23dc_architects नाम के इंस्टाग्राम पर एक आलीशान बंगले का वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो के साथ दावा किया गया है कि आदित्य धर की धुरंधर 2 का शूट यहीं हुआ है। वीडियो में जो बंगला नजर आ रहा है वो फिल्म में दिखाए बंगले जैसा...