नई दिल्ली, मार्च 18 -- धुरंधर 2 रिलीज के पहले डायरेक्टर आदित्य धर ने फैंस के लिए एक नोट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि फिल्म गुड़ी पड़वा, उगादी और ईद पर 19 मार्च रिलीज हो रही है। साथ ही पहले पार्ट को प्यार देने का आभार जताया है। आदित्य धर ने लिखा है कि धुरंधर द रिवेंज बनाने बैठे तो इस बात का ध्यान रखा कि देखने वालों वो सारे इमोशंस देखे जिनके लिए वे तैयार नहीं हैं। इसके अलावा उन्होंने दर्शकों से एक रिक्वेस्ट भी की है।आदित्य धर ने याद की धुरंधर की जर्नी आदित्य धर लिखते हैं, मेरी प्यारी, सबसे असाधारण धुरंधर फैमिली। 5 दिसंबर 2025 को धुरंधर सिनेमाघरों में वर्ल्डवाइड रिलीज हुई थी। और तबसे आपने इसे प्यार दिया, आपने इसे जिया, आपने हर डिटेल की तारीफ की, हर पल पर डिबेट की, इसे दोबारा देखा और ऐसी चीजों को नोटिस किया कि मैंने कभी सोचा भी नहीं था क...