नई दिल्ली, जनवरी 7 -- धुरंधर के सारे गाने इस साल चार्ट बस्टर पर टॉप ट्रेंड करते रहे लेकिन एक गाने ने खासतौर पर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। यह गाना भले ही भारत के लोगों को समझ में ना आया हो, पर खूब रील्स बनीं। हम बात कर रहे हैं फ्लिपेराची के गाने फस्ला (Fa9la) की। अब तक ज्यादातर सिनेमालवर्स धुरंधर देख चुके हैं और पार्ट 2 का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि धुरंधर के दूसरे पार्ट में भी मेकर्स ने कोई ऐसा धमाकेदार गाना जरूर रखा होगा। अब सिंगर फ्लिपेराची ने इसका जवाब दिया है।क्या धुरंधर 2 में होगी फ्लिपेराची वाइब? फ्लिपेराची इंडिया टुडे से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो ये बहुत क्रेजी है। हर दिन मेरा डीएम फटने लगता है। इतने लोग मुझे गाने के लिए टैग कर रहे हैं कि मैं संभाल नहीं पा रहा हूं। लोग इसको एंजॉय कर रहे हैं बह...