नई दिल्ली, मार्च 19 -- Dhurandhar 2: आदित्य धर की 'धुरंधर: द रिवेंज' के रिलीज का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। इस फिल्म के पहले पार्ट यानी 'धुरंधर' की सफलता और इसके कलेक्शन को देखते हुए इसके दूसरे पार्ट फैंस को काफी उम्मीदें हैं। ऐसे में 'धुरंधर: द रिवेंज' ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म को क्रिटिक्स ही नहीं, बल्कि दर्शकों के भी अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। ऐसे में अब फिल्म रिलीज के इसके कई सीन्स को लेकर भी लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। 'धुरंधर: द रिवेंज' में एक बार फिर से PM नरेंद्र मोदी नजर आए, लेकिन इस बार वो 2016 के अपने नोटबंदी वाले भाषण के जरिए। मूवी में नोटबंदी के ऐतिहासिक पल को दिखाया गया, जिससे दर्शकों की पुरानी यादें ताजा हो गईं। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर फैंस अपने रिएक्शन दे रहे हैं।म...