नई दिल्ली, मार्च 25 -- धुरंधर 2 की सक्सेस कई छोटे एक्टर्स एंजॉय कर रहे हैं। इस मास एंटरटेनर में एक असली डॉक्टर ने भी काम किया है। लुधियाना के एक सरकारी डॉक्टर सेट पर अर्जुन रामपाल का इलाज करने गए थे। उन्होंने सोचा भी नहीं था कि इस चेकअप के बाद उनकी जिंदगी बदलने वाली है। आदित्य धर ने उन्हें फिल्म में एक छोटा सा रोल दिया और वह आसपास के लोगों से बधाइयां बटोर रहे हैं।जब अर्जुन रामपाल का चेकअप करने पहुंचे डॉक्टर डॉक्टर सनी अशोक लुधियाना के कलख गांव में पोस्टेड हैं। 8 जुलाई 2025 को उन्हें शूटिंग लोकेशन पर बुलाया गया था। शूट के दौरान अर्जुन रामपाल को रेलवे ट्रैक वाले सीन के दौरान चोट लगी थी। डॉक्टर सनी अशोक ने द ट्रिब्यून को बताया, 'घबराहट का माहौल था क्योंकि लग रहा था कि अर्जुन रामपाल को स्कैन और हॉस्पिटल में ऐडमिट होने की जरूरत पड़ेगी। हालांकि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.