नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- धुरंधर द रिवेंज को रिलीज हुए 41 दिन (डे 0 को मिलाकर) हो चुके हैं। आदित्य धर की रणवीर सिंह स्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स तोड़ चुकी है। अब फिल्म का अगला निशाना बाहुबली 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन है। यह रिकॉर्ड जल्द ही टूटने की उम्मीद है। 40वें दिन फिल्म थिएटर्स में है। यह फिल्म का छठवां सोमवार है। बाहुबली 2 का ऑल टाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1788 करोड़ रुपये है। जानते हैं धुरंधर 2 को ये मार्क क्रॉस करने के लिए कितनी कमाई करनी बाकी है।टॉप 2 से कितनी दूर धुरंधर 2 धुरंधर द रिवेंज इंडिया की ग्रॉसर फिल्मों की लिस्ट में तेजी से ऊपर बढ़ रही है। नंबर 1 पर आमिर खान की फिल्म दंगल है। इसने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 2070 करोड़ रुपये की कमाई की है। टॉपर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर बाहुबली 2 द कनक्लूजन है। इसकी वर्ल्डवाइड कमाई ...