नई दिल्ली, मार्च 25 -- रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 मार्च को भारत में रिलीज हुई थी, जिसका रनटाइम 3 घंटे 49 मिनट है। लेकिन एक फैन की दीवानगी सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है। दरअसल मनाली डे नाम की एक सोशल मीडिया यूजर ने इस फिल्म का 6 मिनट लंबा 'अनसेंसर्ड वर्जन' देखने के लिए भारत से सीधे कैलिफोर्निया तक का सफर तय कर लिया। यह खबर अब इंस्टाग्राम पर चर्चा का विषय बन गई है।क्यों 6 मिनट के लिए किया 20 घंटे का सफर? इस सोशल मीडिया यूजर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इस सफर के बारे में बताया है। उन्होंने बताया कि वह खास तौर पर फिल्म का अनसेंसर्ड वर्जन देखने के लिए 20 घंटे लंबी फ्लाइट लेकर अमेरिका पहुंचीं। वीडियो के कैप्शन में मनाली ने लिखा, 'सिर...