नई दिल्ली, मार्च 26 -- धुरंधर द रिवेंज के डायरेक्टर आदित्य धर ने सिख कम्युनिटी की नाराजगी का जवाब दिया है। उनका कहना है कि पोस्टर्स को किसी ने एआई से एडिट किया है। वह सिख समुदाय का सम्मान करते हैं। बता दें कि धुरंधर 2 के प्रमोशनल मटीरियल पर सिख समुदाय से कुछ लोगों ने आपत्ति जताई है। आरोप है कि कुछ पोस्टर्स में रणवीर सिंह पगड़ी और कड़ा पहनकर सिगरेट पी रहे हैं। इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। 17 मार्च को 'सिख ऑफ महाराष्ट्र' ग्रुप ने धुरंधर के मेकर्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है।आदित्य धर ने दिया ये जवाब आदित्य धर ने ट्विटर पर लिखा, 'धुरंधर द रिवेंज को देश और पूरी दुनिया के दर्शकों को जो प्यार मिल रहा है, मैं उसके लिए बहुत आभारी हूं। हालांकि मेरे ध्यान में आया है कि कुछ ऑफिशियली रिलीज किए हुए प्रमोशनल मटीरियल को लोग मॉर्फ करके गलत और मि...