नई दिल्ली, मार्च 31 -- आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर 2 की बंपर कमाई के बीच कॉलिंग सहमत किताब के राइटर हरिंदर एस सिक्का का ट्वीट वायरल है। उनकी नॉवेल पर राजी फिल्म बनी थी जिसकी डायरेक्टर मेघना गुलजार थीं। हरिंदर एस सिक्का ने ट्वीट किया है कि उनकी किताब टॉप रैंकिंग किताबों में एक है। इस पर फिल्म बनाने की जिम्मेदारी मेघना गुलजार को देना बहुत बड़ी गलती थी। सिक्का ने यह भी लिखा है कि मेघना ने उनको छुरा घोंपा जिसकी शिकायत उनके पिता गुलजार से भी की थी।कॉलिंग सहमत किताब की तारीफ हरिंदर लिखते हैं, कॉलिंग सहमत' #Raazi दुनिया भर में जासूसी पर लिखी गई अब तक की सबसे बेहतरीन किताबों में से एक है। इसमें बॉर्डर पार पाकिस्तान, बॉलीवुड में सक्रिय विरोधी ताकतों और पंजाब के भीतर छिपे क्रिमिनल्स का पर्दाफाश करती है। Calling Sehmat #Raazi ranks a...