नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया अध्याय लिख दिया है। फिल्म को रिलीज हुए 42 दिन (डे 0 से डे 41 तक) हो गए है और फिल्म अब भी भारतीय बॉक्स ऑफिस से एक करोड़ से ज्यादा की कमाई कर रही है। ऐसे में सबके मन में बस एक ही सवाल, क्या 'धुरंधर 2' अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' और प्रभास की 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी? आइए आपको इस सवाल का जवाब देते हैं। (ये भी पढ़ें: कभी की उल्टी, कभी निकला खून, जब किरदार के लिए रणवीर सिंह ने कर दी थी हद पार)'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा रिलीज के छठे हफ्ते में होने के बावजूद 'धुरंधर 2' की पकड़ मजबूत बनी हुई है। फिल्म ने 42वें दिन (Day 41) पर देशभर के 2,925 शोज से कुल 1.35 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है।अब तक...