नई दिल्ली, मार्च 21 -- आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 में दर्शकों को कई सरप्राइज मिले। कई लोगों ने फिल्म का एक सीन मिस कर दिया जो एंड क्रेडिट के बाद दिखाया गया था। वहीं ज्यादातर लोग ये जानना चाहते हैं कि धुरंधर का तीसरा पार्ट आएगा या नहीं। धुरंधर द रिवेंज में हमजा को गिरफ्तार करने वाले आदित्य उप्पल ने अब लास्ट सीन पर बात की है जिसमें वह दिखाई दिए। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म का पार्ट 3 आने के कयासों पर भी बात की।आखिरी सीन पर ये बोले आदित्य धुरंधर 2 रिलीज से कुछ वक्त पहले दर्शकों से अपील की थी कि एंड क्रेडिट तक रुकें। कुछ लोग समझ नहीं पाए और एक सीन मिस कर दिया। यह सीन आदित्य उप्पल और राज जुत्सी के बीच होता है। आदित्य फिल्म में पुलिस अफसर ओमार और राज मिलिट्री अफसर जनरल शमशाद हसन बने हैं। फिल्म का स्पॉयलर दिए बिना बताते हैं कि खुद ओमार यानी आदि...