नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- आदित्य धर की फिल्म धुरंधर के दोनों पार्ट्स पाकिस्तान में बैन थे। हालांकि पड़ोसी मुल्क में फिल्म ने खूब सुर्खियां बटोरीं। इतना ही नहीं पाइरेटेड वर्जन भी देखे गए। अब वहां की एक टीवी सीरीज का सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया जा रहा है। टीवी सीरीज का नाम है जहन्नुम बा'रास्ता जन्नत। इसे लोग पाकिस्तानी सस्ता धुरंधर बता रहे हैं। यह आतंकवाद और बदले की रोमांटिक कहानी है। बताया जा रहा है कि इसमें एक जासूस भी दिखाया गया है। शो की क्लिप्स वायरल हैं जिनमें भारत, रॉ अफसर और उनका ऑफिस दिख रहा है। इस शो में एक्टर जावेद शेख हैं जो भारत की कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। लोग उनको भी भारत-विरोधी टीवी सीरीज में काम करने के लिए ट्रोल कर रहे हैं।लोग उड़ा रहे खिल्ली पाकिस्तानी टीवी सीरीज जहन्नुम बा'रास्ता जन्नत 29 से टेलीकास्ट होना शुरू हुआ। इ...