कानपुर, जुलाई 19 -- कानपुर। यूपी टी-20 लीग का आगाज भव्य होगा। 14 अगस्त को होने वाले उद्घाटन मुकाबले में धुरंधर फेम जैस्मिन सैंडलस अपने लोकप्रिय गीत तेनू शरारत सिखावा जदों नैना लड़ावा... पर झुमाने आ रही हैं। उनके साथ विश्व प्रसिद्ध सितार वादक ऋषभ रिकीराम शर्मा भी अपनी छाप छोड़ेंगे। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। वहीं, 24 जुलाई को होने वाले मिनी ऑक्शन को बॉलीवुड अभिनेता अंगद बेदी होस्ट करेंगे। वे पूर्व भारतीय क्रिकेट बिशन सिंह बेदी के बेटे और बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया के पति हैं। पहली बार दो शहरों में हो रही लीग 6 सितंबर तक चलेगी। लीग का पहला चरण 14 अगस्त से 26 अगस्त के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा चरण 28 अगस्त से 6 सितंबर के बीच कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में होगा। इसमें फाइनल के साथ सभी प्ल...