नई दिल्ली, मार्च 22 -- OPPO के फोल्डेबल फोन में बाजार में आते ही तहलका मचा दिया है। ओप्पो ने हाल ही में अपना लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन OPPO Find N6 चीन में लॉन्च किया है। शुरुआती सेल्स के आंकड़े देखकर खुद कंपनी भी हैरान है, क्योंकिं इसे बाजार से जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला है। खुद कंपनी ने बताया कि पहली सेल में ही इस फोन ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कहा जा रहा है कि इसे आने वाले हफ्तों में दुनिया के चुनिंदा बाजारों में लॉन्च किया जाएगा। फोन में पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इसमें 200-मेगापिक्सेल मेन कैमरा और 6,000mAh की तगड़ी बैटरी दी गई है।OPPO Find N6 ने फोल्डेबल बिक्री का रिकॉर्ड बनाया गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, ओप्पो ने एक पोस्टर के जरिए बताया कि OPPO Find N6 ने पिछले एक साल में सभी फोल्डेबल स्मार्टफोन के ...