नई दिल्ली, मार्च 13 -- आदित्य धर की धुरंधर पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था। धुरंधर के बाद अब धुरंधर 2 आने वाली है जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब गुरुवार को अपने बर्थडे के दिन आदित्य ने सोशल मीडिया पर फैंस के लिए एक खास मैसेज शेयर किया।क्या बोले आदित्य उन्होंने लिखा, 'आज अपना बर्थडे मैंने धुरंधर द रिवेंज के फाइल टच में लगाए। मैंने खुद को थोड़ा पॉज किया और देखा कि मेरे लिए ये साल कितना शानदार गया। आज यहां बैठकर मैं काफी शुक्रगुजार फील कर रहा हूं इस जर्नी के लिए, इस टीम के लिए जो मेरे साथ है और उस विश्वास के लिए जो मेरे साथ इतने साल से काम कर रहे हैं उनके लिए। आपके इतने सारे मैसेज, ट्वीट्स और स्टोरीज को पढ़कर मेरा दिल भर आया है। काश मैं आप सबको पर्सनली जवाब दे पाता। लेकिन प्लीज आप लो...