अलीगढ़, अप्रैल 2 -- अलीगढ़। वार्ष्णेय युवा संगठन के तत्वाधान में धर्म समाज महाविद्यालय के क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे वीवाईएस कप सीजन-6 में बुधवार को वीवाईएस थम्पर्स और वीवाईएस धुरंधर के बीच मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर थम्पर्स ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया, जो टीम के लिए कारगर साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी धुरंधर की टीम निर्धारित 14 ओवर में 8 विकेट खोकर महज 87 रन ही बना सकी। टीम की ओर से मणिकांत ने 18 गेंदों में 22 रन (2 चौके, 2 छक्के) बनाकर कुछ संघर्ष जरूर किया, लेकिन अन्य बल्लेबाज खास योगदान नहीं दे सके। थम्पर्स की ओर से विभोर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि अमित बालाजी और वकील साहब ने 2-2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी थम्पर्स की टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 9.2 ओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.